सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Vitamin B9 Folic Acid: फोलिक एसिड शरीर के लिए जरूरी क्यों हैं? जानिए इसके प्राकृतिक स्रोत क्या हैं?

Vitamin B9 Folic Acid: फोलिक एसिड शरीर के लिए जरूरी क्यों हैं? जानिए इसके प्राकृतिक स्रोत क्या हैं?

Vitamin B9 (Folic Acid): विटामिन बी9 यानि फोलिक एसिड शरीर को हेल्दी रखने के लिए बहुत जरूरी है।  फोलिस एसिड की कमी को आप कई प्राकृतिक खाद्य पदार्थों से पूरा कर सकते हैं। 

Vitamin B9 Folic Acid For Health: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन बी9 यानि फोलिस एसिड बहुत जरूरी है। अगर शरीर में फोलिक एसिड की कमी हो जाए तो इससे  शरीर की इम्मुनिटी कमजोर हो जाती है।आप जल्दी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। फोलिक एसिड शरीर के लिए  बहुत जरूरी पोषक तत्वों में से एक है। फोलिक एसिड को विटामिन-बी के नाम से भी जानते हैं। 


Natural Supply of Folic Acid
Folate Folic Acid Vitamin B9

बालों को सुंदर बनाने और गर्भावस्था में शिशु के सही विकास के लिए फोलिक एसिड बहुत जरूरी है। इसके अलावा पुरुषों में फर्टिलिटी बढ़ाने, कैंसर जैसी गंभीर समस्या को दूर रखने और स्ट्रेस को कम करने में भी फोलिक एसिड मदद करता है। जानते हैं विटामिन बी9 की कमी होने पर आप के शरीर में क्या लक्षण नज़र आते हैं और आप कैसे खाने-पीने से इसकी कमी को पूरा किया जा सकता है। 

विटामिन बी9 फोलिक एसिड के फायदे (Benefits of Folic Acid)

1. फोलिक एसिड बालों को झड़ने से बचाने में मदद करता है। जिन लोगों को डाइट से सही मात्रा में फोलिक एसिड नहीं मिल पाता है उन्हें बालों के झड़ने की समस्या का सामना करना पड़ता है। आप बालों को झड़ने से बचाने के लिए फोलिक एसिड डाइट में जरूर शामिल करें। 

2. गर्भावस्था में महिलाओं को सबसे पहले फोलिक एसिड ही दिया जाता है। फोलिक एसिड से गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास और मस्तिष्क को विकसित करने में मदद मिलती है। 

3. इनफर्टिलिटी पुरुषों में होने वाली आम समस्या है। ऐसे में फोलिक एसिड को पुरुषों की इनफर्टिलिटी क्षमता में सुधार के लिए अहम माना जाता है। 

4. आजकल लोगों की लाइफ में बहुत स्ट्रेस है। तनाव से बचे रहने के लिए भी आपको फोलिक एसिड का सेवन करना चाहिए। इससे आपके स्ट्रेस को कम करने में काफी मदद मिलेगी।

5. कैंसर से बचाए- विटामिन बी9 आपको कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में भी मदद करता है। कई रिसर्च में ये पाया गया है कि फोलिक एसिड के सेवन से कैंसर सेल्स विकसित नहीं हो पाती हैं। इससे आप कैंसर के खतरे से बचे रहते हैं।

फोलिक एसिड से भरपूर खाद्य पदार्थ (Natural Supply of Folic Acid)

1- अंडा- अंडा पोषक तत्वों से भरपूर है। अंडा खाने से शरीर में फोलेट की कमी को भी पूरा किया जा सकता है। इसके अलावा प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, जिंक का अच्छा स्रोत है।

2- एवोकाडो- एवोकाडो से भी शरीर में काफी हद तक फोलेट की कमी को पूरा किया जा सकता है। एवोकाडो में फोलिक एसिड और विटामिन-बी-6 भी होता है। 

3- बादाम- बादाम को सुपरफूड कहा जाता है। रोज बादाम खाने से स्वास्थ्य को बहुत फायदे मिलते हैं। बादाम में फोलेट के साथ आयरन, कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम, जिंक और सोडियम होता है। 

4- शतावरी- शतावरी एक जड़ी-बूटी होती है इसमें फोलिक एसिड का स्तर काफी होता है। शतावरी में विटामिन-ए, विटामिन बी-1, विटामिन बी-2, विटामिन-सी, विटामिन-ई, मैग्नीशियम, पोटेशियम, कैल्शियम, आयरन भी होता है। 

5- ब्रोकोली- फोलिक एसिड की कमी को पूरा करने के लिए आप डाइट में ब्रोकोली जरूर शामिल करें। ब्रोकली में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं। 

6- मटर- सर्दियों में मटर खूब आते हैं आप मटर से शरीर में फोलेट की कमी को पूरा कर सकते हैं। मटर में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन और मिनरल्स होते हैं। 

7- राजमा- फोलिक एसिड के लिए आप खाने में राजमा खाएं। राजमा खाने में स्वादिष्ट और सेहतमंद होता है। राजमा में फोलेट समेत प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर मौजूद होता है।

8- केला- फोलेट से भरपूर खाद्य पदार्थों में केला भी शामिल है। केला से कब्ज दूर करने, दांत और हड्डियों को स्वस्थ बनाने में मदद मिलती है। 

9- टमाटर- खाने में ज्यादातर सब्जियों में टमाटर का इस्तेमाल किया जाता है। टमाटर में काफी मात्रा में फोलेट होता है। टमाटर में एंटी-इन्फ्लेमेटरी और एंटी कैंसर गुण भी होते हैं। 

10- सोयाबीन- फोलिक एसिड के स्रोत के रूप में आप सोयाबीन भी खा सकते हैं। फोलेट के अलावा सोयाबीन में प्रोटीन, कैल्शियम , विटामिन्स और मिनरल्स मौजूद होते हैं। 

फोलिक एसिड की कमी के लक्षण (Folic Acid Deficiency)  

⦁ शारीरिक विकास में कमी हो सकती है। 

⦁ बाल सफेद या भूरे हो सकते हैं। 

⦁ मुंह में छाले की समस्या हो सकती हैं। 

⦁ पेप्टिक अल्सर की समस्या हो सकती है। 

⦁ लूज मोशन यानि दस्त हो सकते हैं।

⦁ जीभ में सूजन आ जाती है।


Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की हम पुष्टि नहीं करताकरते है। इनको केवल सुझाव के रूप में लें। इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

बटेश्वर कार्तिक पूर्णिमा

बटेश्वर कार्तिक पूर्णिमा   कार्तिक हिंदू कैलेंडर में आठवां चंद्र माह है। कार्तिक मास की पूर्णिमा को कार्तिक पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। बटेश्वर क्षेत्र के आधार पर,  वैष्णव परंपरा में कार्तिक मास को दामोदर मास के नाम से जाना जाता है। दामोदर भगवान कृष्ण के नामों में से एक है।हिंदू कैलेंडर में, कार्तिक सभी चंद्र महीनों में सबसे पवित्र महीना है। कई लोग कार्तिक महीने के दौरान हर दिन सूर्योदय से पहले गंगा और अन्य पवित्र नदियों में पवित्र डुबकी लगाने का संकल्प लेते हैं। कार्तिक माह के दौरान पवित्र डुबकी की रस्म शरद पूर्णिमा के दिन शुरू होती है और कार्तिक पूर्णिमा पर समाप्त होती है।  बटेश्वर पूनम कब की है? हिंदू कैलेंडर में पूर्णिमा के दिन को पूर्णिमा, पूनो, पूनम, पूर्णमी और पूर्णिमासी के रूप में भी जाना जाता है। बटेश्वर पूनम कब की है? बटेश्वर पूनो से तात्पर्य कार्तिक पूर्णिमा से है बटेश्वर पूर्णिमा 2021, 19 नवंबर शुक्रवार की है और बटेश्वर पूर्णिमा 2022, 08  नवंबर मंगलवार की है  कार्तिक पूर्णिमा का क्या महत्व है? बटेश्वर में कार्तिक पूर्णिमा स्नान का बहुत महत्वा है क्योंकि कार्तिक पूर्णिम

बटेश्वर धाम से गहरा नाता है कृष्ण कन्हैया का !

बटेश्वर धाम से गहरा नाता है कृष्ण कन्हैया का ! तीर्थों का भांजा कहे जाने वाले बटेश्वर से कृष्ण कन्हैया का गहरा नाता रहा है। यमुना नदी के तट पर बसे इस तीर्थ स्थल की महाभारत काल में भी मुख्य भूमिका रही है। कुंती व कर्ण ने यहां प्रवास किया था, वहीं पांडवों ने अज्ञातवास का कुछ समय यहां बिताया था। बटेश्वर, में श्रीकृष्ण और उनके पूर्वजों के अनेक चिन्ह मिलते हैं । बटेश्वर धाम ब्रज मंडल का ही भाग है और 84 कोस की परिक्रमा में इसका समावेश है।  बटेश्वर तीर्थों का भांजा क्यों है ? श्री कृष्ण के पिता वसुदेव की जन्मभूमि शौरीपुर बटेश्वर मानी जाती है। शौरीपुर का इतिहास में मथुरा के राजा अहुक के दो पुत्रों में जब राज्य बटा तो उग्रसेन को मथुरा मंडल और देवाक को शूरसैन मंडल मिले, उग्रसेन के सात पुत्र हुए जिनमें जेष्ठ कंस था। अहुक के सात पुत्री हुई जिनमें जेष्ठ देवकी थीं  कंस और देवकी दोनों चचेरे भाई बहन में बहुत प्रेम था। बटेश्वर में के शूरसैन के पुत्र वासुदेव की कंस से घनिष्ट मित्रता थी। कालांतर में कंस ने देवकी का विवाह अपने मित्र वासुदेव से किया और फिर आकाशवाणी और आगे कंस कारागार में कृष्ण जनम की कथा स

बटेश्वर पशु मेला भारत का दूसरा सबसे बड़ा पशु मेला है।

भारत में मेलों के इतिहास का पता लगाते हुए हर कोई सहज रूप से बटेश्वर की ओर ही आकर्षित होता है। बटेश्वर यमुना किनारे एक प्राचीन और पौराणिक गांव रहा है, यहाँ बटेश्वर नाथ शिव के 108 मंदिर परिसर यमुना किनारे बना हुआ हैं।  बटेश्वर धाम  जो रामायण और महाभारत के नायकों से जुड़ा रहा है, कृष्ण के पिता वासुदेव के राज्य की राजधानी शौरिपुर यहाँ रही थी। जैनियों का मानना है कि नेमिनाथ का जन्म बटेश्वर में हुआ था। हाल के दिनों में बटेश्वर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पैतृक गांव के रूप में जाना जाने लगा है। बटेश्वर मेला 300 ईसा पूर्व का है जब मौर्यों ने देश पर शासन किया था और परिवहन मुख्य रूप से जलमार्गों के माध्यम से होता था। बटेश्वर व्यापार का एक प्रमुख स्थान था और पशु व्यापार के एक प्रमुख बाजार के रूप में उभरा था। यहां तक कि ब्रिटिश सेना भी उच्च गुणवत्ता वाले घोड़े खरीदने के लिए बटेश्वर मेले का इंतजार करती थी। आज तक, बटेश्वर मेले में घोड़ों के लिए सबसे अच्छा बाजार है, जैसे पुष्कर मेला ऊंटों के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।  बटेश्वर क्यों प्रसिद्ध हैं?  यह देश के दूसरे सबसे बड़े पशु मेले